Moradabad Coronavirus News : जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बनाई गई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की वर्चुअल मीटिंग हुई। बैठक में मेरा बूथ कोरोना मुक्त विषय पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि इस बार समस्या पहले से अधिक विकराल और गंभीर है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 01:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 01:28 PM (IST)
Moradabad Coronavirus News : जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बनाई गई रणनीति
एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की वर्चुअल मीटिंग हुई। बैठक में मेरा बूथ कोरोना मुक्त विषय पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि इस बार समस्या पहले से अधिक विकराल और गंभीर है। हमें खुद सुरक्षित रखते हुए सभी की यथा सम्भव मदद करने की आवश्यकता है।

एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इसलिए सभी वैक्सीन अवश्य लगवा लें। कोरोना पीड़ित परिवार भूखा न रहे, इसके लिए भी पार्टी की तरफ से व्यवस्था की जाएगी। पार्टी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस पर आने वाली कॉल पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन से बात करके उचित मदद दिलवाने का प्रयास किया जाता है। महानगर अध्यक्ष ने पार्षदों से कहा कि महानगर में पांच मोक्षधाम हैं। अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले मोक्ष धाम को रोज सैनिटाइज़ करवाएं। सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में किसी के भी पॉज़िटिव आने पर तत्काल सैनिटाइज़ करवाएं। बैठक में मुख्य रूप से महानगर महमन्त्री नत्थू राम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी दिनेश शीर्षवाल, राहुल सेठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा, राहुल शर्मा, विशाल त्यागी, चंदर प्रजापति, दिनेश सिसौदिया, नवदीप टंडन, सोनू सुमन, सुधांशु कौशिक, राजदीप गौतम, विशाल गोलू, अर्चना शर्मा, माया सैनी, महिमा भारद्वाज, विजय लक्ष्मी पंडित, कमला वर्मा, भूदेव चौहान, राजेश गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी