न्याय की आस में मिशन शक्ति से बढ़ेगा विश्वास

रितेश द्विवेदी मुरादाबाद महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:22 AM (IST)
न्याय की आस में मिशन शक्ति से बढ़ेगा विश्वास
न्याय की आस में मिशन शक्ति से बढ़ेगा विश्वास

रितेश द्विवेदी, मुरादाबाद : महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इसमें महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाएगा। महिला अपराधों को निस्तारित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम उतार दी गई है। अदालतों में लंबित मामलों को लेकर शासन ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं से बात की है। जिसमें लंबित मुकदमों की बेहतर पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय अधिवक्ताओं ने मुकदमों की पैरवी करना शुरू कर दी है।

मंगलवार को एडीजे तृतीय कोर्ट से मां की हत्या में अपराधी बेटे को सजा मिली। शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि पाक्सो की कोर्ट में महिला अपराध से संबंधित लगभग 950 मामले लंबित हैं। मुरादाबाद की समस्त अदालतों में महिला अपराध से संबंधित लगभग 1663 मुकदमे लंबित है। मिशन शक्ति में पुलिस विभाग के अफसर भी जुट गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव करके छेड़छाड़ करने वालों की पहचान करके उनकी धरपकड़ की जा रही है। इन सभी पुलिस और प्रशासनिक प्रयासों से महिलाओं के अंदर भी उम्मीद की किरण जाग रही है। थाना स्तर पर भी अलग से महिला हेल्प डेस्क खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें केवल महिलाओं की शिकायतें सुनने के साथ ही उनका निस्तारण किया जाएगा।

............

इस तरह बढ़ा महिलाओं के प्रति अपराध

पुलिस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते नौ माह में महिला अपराध से संबंधित 251 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। इनमें हत्या, दुष्कर्म और अपहरण जैसे संगीन मामले हैं। वहीं, बीते 15 दिन में जनपद में अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। हत्या और डकैती के मामले दर्ज हो रहे हैं। इस अभियान से पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में कितना कामयाब हो पाएगी, यह तो आगे ही पता चलेगा।

.........

जनपद में दर्ज किए गए मुकदमे

हत्या 12

दुष्कर्म 47

दहेज हत्या 17

पॉक्सो एक्ट 90

अपहरण 85

..................

कुल 251

....................

नोट: यह समस्त आंकड़े एक जनवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक थाने में दर्ज मुकदमों के आधार पर हैं।

........

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क खोली जा रही है। जो भी पीड़ित महिलाएं थाने आएंगी उनकी शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण किया जाएगा। पुलिस अपराध पीड़ित महिलाओं को लेकर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मिशन शक्ति को लेकर एंटी रोमियो सेल को अधिक प्रभावी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुकदमे के गवाह होस्टाइल न हो इसके लिए भी सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र

chat bot
आपका साथी