मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह युव‍‍त‍ियां गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर पार्लर से 6 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By RashidEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 03:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 03:31 PM (IST)
मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह युव‍‍त‍ियां गिरफ्तार
मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह युव‍‍त‍ियां गिरफ्तार

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर पार्लर से 6 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सिविल लाइन थाना प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांट रोड स्थित मसाज पार्लर से 6 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस मसाज पार्लर से माही, बॉर्बी,आरती, जानवी, धर्मवती और रिया नाम की युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े युवकों ने अपने नाम राकेश व महेश बताया है। इसके द्वारा मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। 

काफी समय पर फल फूल रहा था यह धंधा 

मसाज पार्लर की आड़ में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा था। इस मामले में मुहल्ले के कई लोग पुलिस को शिकायत कर चुके है। इसी की बिनाह पर अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पार्लर में छापेमारी की। मौके से पुलिस को पार्लर के अंदर आपत्तिजनक वस्तु, उत्तेजक करने वाली गोलियां तथा अन्य समान बरामद किया है। उक्त सैक्स रैकेट पकडऩे जाने से टीम की एसएसपी ने प्रसंशा की है। 

एसएसपी के निर्देश पर की जा रही चेकिंग 

मुख्य मंत्री के आगमन को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि दुकानों की चेकिंग की जा रही है। इसी के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी का कहना है कि आगे भी शहर में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। 

सिर्फ बोर्ड लगा था पार्लर का अंदर होता था देह व्यापार 

दिखाने के लिए मसाज पार्लर का बोर्ड लगाया गया था लेकिन अंदर देह व्यापार का धंधा होता था। लड़कियों और ग्राहकों को लाने  के लिए दलाल काम कर रहे थे।  यह धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा था। हापुड़ से चलाया जा रहा था कारोबार। यहां पर बाहरी भी लड़कियां देह व्यापार के लिए लायी जा रही थी । 

chat bot
आपका साथी