मुरादाबाद मंडल के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Moradabad News

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तीन दिवसीय मुरादाबाद मंडल के दौरे पर सोमवार को रामपुर आएंगी। इसके बाद अमरोहा और मुरादाबाद में भी विकास कार्यों का जायजा लेंगी ।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:12 AM (IST)
मुरादाबाद मंडल के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  Moradabad News
मुरादाबाद मंडल के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तीन दिवसीय मुरादाबाद मंडल के दौरे पर सोमवार को रामपुर आएंगी। इसके बाद अमरोहा और मुरादाबाद में भी विकास कार्यों का जायजा लेंगी और जिलों के उत्पादों को देखेंगी। उनके आगमन को व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

रामपुर में राज्यपाल सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मेें उतरेंगी। रजा लाइब्रेरी भी जाएंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि विश्राम जौहर यूनिवर्सिटी के पास बने डॉ. अब्दुल कलाम वीआइपी गेस्ट हाउस में करेंगी। मंगलवार को मुरादाबाद में रहेंगी। वहां गांवों में विकास कार्य के अलावा पीतल के हस्तशिल्प को देखने के लिए लोहिया फर्म भी जाएंगी। बुधवार को अमरोहा में रहेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दैनिक जागरण के सोत-बान संरक्षण अभियान के तहत पुनर्जीवित हुई बान नदी का भी जायजा लेंगी। तीनों ही जिलों में अधिकारियों के बैठक, समाजसेवी संस्था के लोगों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत भी करेंगी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अस्पताल व थाने का निरीक्षण करने के मद्देेनजर लेकर व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं।

आनंदी बेन पटेल 426 समूहों को देंगी दो करोड़ 74 लाख का चेक

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सर्किट हाउस में 18 फरवरी, मंगलवार को मुलाकात करेंगी। स्वयं सहायता समूहों को राज्यपाल द्वारा जिले की 426 समूहों को दो करोड़ 74 लाख 75 हजार का चेक दिया जाएगा। सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाने वाले समूहों का चयन पूरा कर लिया गया है।

इन समूहों का लगेगा स्टाल

बिलारी ब्लाक के ग्राम रूस्तमपुर सहसपुर में संचालित अनीता महिला स्वयं सहायता समूह, टोपी सिलाई महिला, महिला हैंडलूम, स्नेह महिला, हुसैनी महिला, शमा महिला, पूनम महिला, कन्हैया महिला एवं हथकरघा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने-अपने स्टालों को लगाया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन पर सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाया जाएगा। समूह की महिलाओं को राज्यपाल द्वारा चेक दिया जाएगा ताकि वे अपने काम को आगे बढ़ा सकें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाएं काम करके आत्म निर्भर बन रही हैं।

chat bot
आपका साथी