मुरादाबाद में सरकारी दफ्तरों की कटेगी बिजली, विभाग कर रहा तैयारी

राजस्व वसूली के लिए बिजली अधिकारियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं पर सख्ती के बाद भी विभाग तय राजस्व वसूली के लक्ष्य से काफी पीछे है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:15 AM (IST)
मुरादाबाद में सरकारी दफ्तरों की कटेगी बिजली, विभाग कर रहा तैयारी
मुरादाबाद में सरकारी दफ्तरों की कटेगी बिजली, विभाग कर रहा तैयारी

मुरादाबाद, जेएनएन : राजस्व वसूली के लिए बिजली अधिकारियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं पर सख्ती के बाद भी विभाग तय राजस्व वसूली के लक्ष्य से काफी पीछे है। नतीजा सरकारी विभागों पर लाखों के बिजली बिल का बकाया होना है। उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के साथ विभाग ने अब बकाया बिल वाले सरकारी कार्यालयों की बत्ती गुल करने की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से बकाया वाले सरकारी विभागों को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक का अल्टीमेटम दिया गया है, भुगतान न होने पर एक मार्च से विभाग कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू करेगा।

कई बार पत्राचार के बाद भी विभाग नहीं ले रहा सुध 

विभागीय अफसरों का कहना है कि सरकारी विभाग सीधे जनता से जुड़े है। लिहाजा तत्काल बिजली नहीं काटी जा सकती। इसके लिए विभागों से बराबर पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी कोई निदान नहीं निकल रहा। ऐसे में बिजली काटने के अलावा विभाग के पास कोई विकल्प नहीं है। 

इन विभागों पर है बकाया 

विभाग         बकाया बिल    

नगर निगम     38,15,879  

सिंचाई विभाग  3,79,856  

सेल टैक्स      1,64,318  

समाज कल्याण  1,05,075 

उद्योग विभाग    93,432   

पीडब्ल्यूडी      7,80,095 

कारागार विभाग  7,29,962 

जिला पंचायत   4,54,163 

कृषि विभाग      35,483 

क्रीड़ा विभाग     41,993 

शिक्षा विभाग     2,45,680

अन्य विभाग     2,97,916 

अधिकारियों ने यह कहा

नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने कहा कि बकाया बिल भुगतान को लेकर विभागों से कई पत्राचार किया जा चुका है। फिर भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया। फरवरी के अंत तक भुगतान न होने पर एक मार्च से कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी