गोपाष्टमी पर गोशालाओं में हुआ गोपूजन, गुड़ व हरा चारा खिलाया

मुरादाबाद जासं रविवार को गोपाष्टमी के मौके पर गोशालाओं में गोपूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 02:01 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 02:01 AM (IST)
गोपाष्टमी पर गोशालाओं में हुआ गोपूजन, गुड़ व हरा चारा खिलाया
गोपाष्टमी पर गोशालाओं में हुआ गोपूजन, गुड़ व हरा चारा खिलाया

मुरादाबाद, जासं : रविवार को गोपाष्टमी के मौके पर गोशालाओं में गोपूजन किया गया। गायों को वस्त्र, माला पहनाकर उनको हरा चारा खिलाया, हवन यज्ञ भी हुए। गोपाष्टमी पर आचार्य विद्यासागर जीव दया कान्हा गोसेवा केंद्र मिलन विहार में गो पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। मिलन विहार स्थित कान्हा गोशाला केंद्र में गायों को तिलक लगाकर उनकी पूजा की गई और हरा चारा खिलाया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक संतोष नारंग ने बताया कि गोपाष्टमी हर साल धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम को विस्तृत रूप नहीं दिया गया है। कानून गोयान में रामगंगा गोशाला में भी गोपा अष्टमी पर यज्ञ हुआ और गायों की आरती उतारकर पूजा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना गायों के कोई भी कर्मकांड पूरा नहीं हो सकता। गायों की सेवा से ही जीवों के प्रति प्रेम और उदारता का संदेश जाता है। गायों के लिए हरा चारा दान करने के लिए भी लोग गोशालाओं में पहुंचे। देवदत्त नारंग, विशिष्ट अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन पंकज जैन, अभिनंदन जैन, राहुल महिला जैन समाज की अध्यक्ष नीलम जैन, एकता जैन, निधि जैन, विभा जैन, सारिका जैन, एवं डॉ रूपा घोष अनिल सिक्का ,पुष्पा ग्रोवर,सुभाष तिवारी मौजूद रहीं। शाहपुर तिगरी की स्थित श्याम गोशाला केंद्र में भी गायों की पूजा की गई। यहां बेसहारा गायों को रखकर उनकी सेवा की जाती है। नगर निगम की कान्हा गोशाला में भी गायों की पूजा करने को लोग पहुंचे। रोहिताश सपड़ा ने बताया कि इस बार कान्हा गोशाला पर छोटा कार्यक्रम हूआ। हवन के बाद प्रसाद वितरण क्या गया। कोरोना के कारण गोपाष्टमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा नहीं निकाली गई। संतोष नारंग ने बताया कि कान्हा गौशाला केंद्र पूर्ण रूप से निजी है। ट्रस्ट के लोग ही गोशाला को संचालित करते हैं।

पहली रोटी गाय को खिलाने से आती है खुशहाली

अगवानपुर,जासं: गाय का दूध व मूत्र सेवन करने से मनुष्य को कोई रोग नहीं होता है। घर में पहली रोटी गाय को खिलाने से घर परिवार में खुशहाली आती है। यह बात रविवार को गोपाष्टमी पर अगवानपुर में धीरशांत महाराज ने कही। गोपाष्टमी पर अगवानपुर के द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर पर एक कार्यक्रम में पहुंचे धीरशांत महाराज ने कहा कि गोमाता की सेवा करने वाला कभी परेशान नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि गाय का दूध व मूत्र सेवन करने मात्र से मनुष्य निरोग रहता है और दिमाग सही रहता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि जिस घर में प्रति दिन सुबह पहली रोटी गाय को दी जाती है उस घर में खुशहाली आती है। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं।

इससे पहले विधिवत गाय की पूजा अर्चना, कर गाय को गुड़,आटा आदि का भोग लगाया गया है। इस दौरान गौरक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, शौरभ गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आशीष कुमार, विश्वास कुमार, विरेन्द्र सिंह ,सोनू आदि मौजूद थे।

बलप्रदा सेवा संस्थान में भी गोपूजन

बिलारी तहसील स्थित बलप्रदा जन सेवा संस्थान गोशाला विजयनगर में गोपाष्टमी मनाई गई। गायों को गुड़ व चारा खिलाया गया। गौमाता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। यज्ञ में गोमाता के नाम की आहुति दी गई। गोमूत्र व गोबर से शारीरिक-मानसिक तथा प्राकृतिक कष्ट दूर होते हैं। डा यूएस शर्मा, डा गीतिका शर्मा, भारत सिंह यादव, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी