Fastag News : मुरादाबाद में हाईवे पर फर्राटा भर रहे 93 फीसद फास्टैग लगे वाहन, वाहन चालक जागरूक

सरकार के सख्त फैसले से बाद आखिर वाहन मालिकों और चालकों को फास्टैग लगवाने ही पड़े। फास्टैग लगे वाहनों की संख्या 93 फीसद हो चुकी है। अब सात फीसद वाहन ही बिना फास्टैग लगे बचे हैं। इनमें भी ज्यादातर सिपाही हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 04:50 PM (IST)
Fastag News : मुरादाबाद में हाईवे पर फर्राटा भर रहे 93 फीसद फास्टैग लगे वाहन, वाहन चालक जागरूक
आधा घंटे पहले रिचार्ज कराने पर ही टोल प्लाजा पर बैलेंस अपडेट हो रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन।  सरकार के सख्त फैसले से बाद आखिर वाहन मालिकों और चालकों को फास्टैग लगवाने ही पड़े। फास्टैग लगे वाहनों की संख्या 93 फीसद हो चुकी है। अब सात फीसद वाहन ही बिना फास्टैग लगे बचे हैं। इनमें भी ज्यादातर सिपाही हैं, जो बिना टैक्स दिए अपना आइर् कार्ड दिखाकर निकल जाते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मूंढापांडे टोला प्लाजा के पास फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। लेकिन, आधा घंटे पहले रिचार्ज कराने पर ही टोल प्लाजा पर बैलेंस अपडेट हो रहा है। एनएचएआइ वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। एक जनवरी 2021 के बाद बिना फास्टैग लगे किसी वाहन को टोल प्लाजा से नहीं गुजरने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद 15 फरवरी तक का समय बढ़ा दिया था। लेकिन इस बीच भी सभी वाहन स्वामी और चालक अपने वाहनों पर फास्टैग नहीं लगवाए। हालांकि, लगातार फास्टैग लगवाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती गई। 93 फीसद वाहनों पर अब तक फास्टैग लग चुके हैं। फास्टैग लगे यह वाहन फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं। अब सिर्फ सात फीसद वाहन ही बिना फास्टैग लगे बचे हैं। इनमें भी ज्यादातर पुलिस के वाहन होते हैं, जो बिना टोल टैक्स दिए ही फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं। टोल मैनेजर पृथी सिंह ने बताया कि अब मूंढापांडे टोल प्लाजा से 93 फीसद फास्टैग लगे वाहन गुजर रहे हैं। सरकार की सख्ती के बाद तेजी से लोगों ने वाहनों पर फास्टैग लगवाए हैं। इसका फायदा भी लोगों को दिखाई देने लगा है।

फास्टैग के फायदे गिना रहे हैं अफसर

मुरादाबाद के मूंढापांडे टोल प्लाजा से रोजाना करीब 22 हजार वाहन गुजरते हैं। बिना फास्टैग लगे वाहनों को दोगुना टोल टैक्स देकर गुजरना पड़ रहा है। टोल प्लाजा का स्टाफ ऐसे वाहन स्वामियों को जागरूक करने का काम कर रहा है। बूूथों पर टोल प्लाजा के अधिकारी खुद खड़े होकर भी वाहन स्वामियों को फास्टैग लगवाने के फायदे गिना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी