मुरादाबाद के मूढापांडे टोल प्लाजा पर क‍िसानों का धरना जारी, और तेज हो सकता है आंदोलन

मूढापांडे टोल प्लाजा पर लगातार 14वें दिन भी क‍िसानों का धरना जारी रहा। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी जारी नहीं होने तक हमारा धरना जारी रहेगा। कृषि सुधार कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टोल प्लाजा पर धरना दे रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:56 AM (IST)
मुरादाबाद के मूढापांडे टोल प्लाजा पर क‍िसानों का धरना जारी, और तेज हो सकता है आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन टोल प्लाजा पर धरना दे रही है।

मुरादाबाद। मूढापांडे टोल प्लाजा पर लगातार 14वें दिन भी क‍िसानों का धरना जारी रहा। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी जारी नहीं होने तक हमारा धरना जारी रहेगा। कृषि सुधार कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टोल प्लाजा पर धरना दे रही है।

धरने के 14वें दिन किसानों ने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। सरकार किसानों की मांगे नहीं मान रही है, लेकिन किसान भी पीछे नहीं हटने वाले। किसानों ने मांग की तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। किसानों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। आगामी समय में किसान और आंदोलन तेज करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान डा. नरेश प्रताप, रणधीर सिंह, गुड्डू पाशा, नरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेश सिंह, मुनेश समेत कई किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी