भाजपा सरकार में हिंदुओं का ही सम्मान नहीं : तोगड़िया

मुरादाबाद : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा हम हिंदुओं के साथ ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 02:02 PM (IST)
भाजपा सरकार में हिंदुओं का ही सम्मान नहीं : तोगड़िया
भाजपा सरकार में हिंदुओं का ही सम्मान नहीं : तोगड़िया

मुरादाबाद : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा हम हिंदुओं के साथ हैं जो हिंदुओं के साथ नहीं हम उनके साथ नहीं हैं। मंदिर छोड़कर जो मस्जिद जाते हैं, हम उनके साथ नहीं हैं। यह सरकार हिंदुओं की नहीं है।

14 वीं शताब्दी पहले दुनिया और भारत में मुस्लिम नहीं थे, तब सभी हिंदू थे

वह दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे थे। दलपतपुर में कुछ देर रुके और मीडिया से बात की। बोले 14 वीं शताब्दी पहले दुनिया और भारत में मुस्लिम नहीं थे, तब सभी हिंदू थे। एससीएसटी एक्ट के सवाल पर तोगड़िया ने कहा मोदी कहते हैं कोर्ट नहीं संसद निर्णय करेगी लेकिन राम मंदिर के नाम पर मोदी ने अभी तक कुछ नहीं किया।

लोकसभा चुनाव नजदीक, इस बार हिंदुओं की सरकार बनेगी

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस बार हिंदुओं की सरकार बनेगी। सबका साथ सबका विकास में हिंदुओं का ही सम्मान नहीं है। वह दिल्ली से उत्तराखंड जाते हुए दिल्ली बरेली राजमार्ग पर दलपतपुर पर रुके थे। यहा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दस मिनट रुकने के बाद रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों से कोई गुप्त समझौता कर लिया है

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने रामपुर में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों से कोई गुप्त समझौता कर लिया है। इसीलिए वह रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या नहीं गए, लेकिन मस्जिदों में जा रहे हैं। केंद्र की सत्ता में आने से पहले उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें भी नहीं निभा रहे हैं, न तो काला धन वापस आया है और न ही युवाओं को रोजगार मिल सका है। इन्हीं सब बातों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। डॉ. तोगड़िया बुधवार को हल्द्वानी जाते समय दोपहर बाद कुछ देर के लिए रामपुर हाईवे पर रुके और मीडिया से बात की।

chat bot
आपका साथी