रोक लगाए जाने के बावजूद 34 किसानों ने जलाई पराली, अब अर्थदंड...Rampur News

प्रदेश सरकार द्वारा पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद किसानों द्वारा खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:05 AM (IST)
रोक लगाए जाने के बावजूद 34 किसानों ने जलाई पराली, अब अर्थदंड...Rampur News
रोक लगाए जाने के बावजूद 34 किसानों ने जलाई पराली, अब अर्थदंड...Rampur News

रामपुर, जेएनएन: केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के बावजूद पराली जलाने से किसान बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही 34 किसानों पर जुर्माना किया गया है। जिले के बिलासपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा पराली जलाने पर तहसीलदार ने 34 किसानों पर 155000 रुपये का अर्थदंड डाला है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने अभियान चलाकर पराली जलाने वाले 34 किसानों पर एक लाख 55 हजार रुपये का अर्थदंड डाला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी किसान खेत में पराली जलाते हुए पाया जाता है। संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। उधर राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मच गया है।  

chat bot
आपका साथी