Coronavirus Pandemic : उपकरण खरीदने के लिए 20 लाख रुपये देंगे कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान Amroha News

कोरोना संकट की घड़ी में मंत्री और विधायकों के साथ समाजसेवी भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री चेतन चौहान ने एक माह का वेतन भी देने की घोषणा की है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 07:40 AM (IST)
Coronavirus Pandemic :  उपकरण खरीदने के लिए 20 लाख रुपये देंगे कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान  Amroha News
Coronavirus Pandemic : उपकरण खरीदने के लिए 20 लाख रुपये देंगे कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान Amroha News

अमरोहा, जेनएन। कोरोना वायरस से जंग में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी आगे आए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सकीय सेवाओं व उपकरण खरीदने के लिए 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन भी देने का एलान किया है। 

शुक्रवार को घोषणा

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना वायरस को संक्रमण को फैलने के रोकने के लिए काम कर रही हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट भी वितरित करा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने सभी से लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकलने की आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान में लोगों को सरकार का सहयोग करने की जरूरत है। वहीं नगर के मुहल्ला बड़ा बाजार निवासी समाजसेवी अनिल स्वरूप टंडन ने पांच लाख रुपये जिला प्रशासन को दिए हैं।

साध्वी गीता प्रधान ने दिए 51 हजार

चन्दौसी: कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, इस प्रकोप को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। शुक्रवार को ऐसी हालात को देखते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने चन्दौसी विधान सभा क्षेत्र के गरीब, मजदूर तथा जरूरत मंद लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए उन्होंने अपने वेतन से 51 की धनराशि स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र ही धनराशि को अवमुक्त कराने की मांग की है। 

पार्षद ने निगम को दान किए सरकार से मिले साढ़े ग्यारह लाख

मुरादाबाद : कारोनो से लडऩे के लिए जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। इसकी कड़ी मेें पार्षद रुचि चौधरी ने पहल कर नजीर पेश की है। नगर निगम वार्ड-31 की जिगर कॉलोनी स्वच्छता प्रतिस्पर्धा-218 में महानगर के 70 वार्डों से अव्वल आई थी। उत्तर सरकार ने इस वार्ड की पार्षद रुचि चौधरी को स्वच्छता में बेहतर कार्य के लिए 11.5 लाख रुपये पुरस्कार प्रोत्साहन के रूप में दिए हैं। उन्होंने यह धनराशि कोरोना वायरस आपदा से निपटने के लिए नगर निगम को दान में दी है। उनका कहना है कि इस धनराशि से नगर निगम कर्मचारियों के लिए मास्क ग्लब्स व जनता को बेहतर सफाई, पूरे शहर को सैनिटाइज व अन्य संसाधन खरीदे जा सकेंगे। यह धनराशि उन्होंने स्वेच्छा से दान दी है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने उनको प्रशस्ति पत्र भेजकर कोरोना योद्धाओं की ओर से धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी