घर-घर जाकर नए वोट बनाएंगे बीएलओ, 29 को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

Panchayat elections पंचायत चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन‍िक स्‍तर पर कई तरह की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 12 द‍िसंंबर तक बीएलओ घर घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने व मृतक मतदाताओं का नाम विलोपन का कार्य करना है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 04:40 PM (IST)
घर-घर जाकर नए वोट बनाएंगे बीएलओ, 29 को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
मतदाताओं का नाम विलोपन का कार्य करना है।

मुरादाबाद। 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल इसके बाद खत्म होगा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ग्राम पंचायत निर्वाचन नामावली का वृहद पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। 12 द‍िसंंबर तक बीएलओ घर घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने व मृतक मतदाताओं का नाम विलोपन का कार्य करना है। तैयार पुनरीक्षण सूची कंप्यूटर में फीडिग कर 29 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव की तिथियों का एलान होने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी