भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री आज मुरादाबाद में

BJP state president Swatantra Dev Singh in Moradabad भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज मुरादाबाद में हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष और मंत्री कई कार्यक्रमों में ह‍िस्‍सा लेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 11:30 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री आज मुरादाबाद में
प्रदेश अध्यक्ष रविवार सुबह चार बजे से ट्रेन से मुरादाबाद पहुंच गए।

मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा, शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज मुरादाबाद में हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रविवार सुबह चार बजे से ट्रेन से मुरादाबाद पहुंच गए। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद साढ़े दस बजे सम्भल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि मंत्री सोमवार को सर्किट हाउस में पहुंचकर वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार को दोपहर तीन बजे मंत्री राही होटल दिल्ली रोड मुरादाबाद में स्वर्गीय विनोद खन्ना की स्मृति में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।  

chat bot
आपका साथी