भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं, विरोधी दल कर रहे दुष्प्रचार Moradabad News

कहा राम मंदिर अनुच्छेद 370 तीन तलाक जैसे कानून पर विपक्षी दलों को जनता ने किया दरकिनार। भाजपा देशहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 07:03 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं, विरोधी दल कर रहे दुष्प्रचार Moradabad News
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं, विरोधी दल कर रहे दुष्प्रचार Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। इसमें मुस्लिम देशों में धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को केंद्र सरकार नागरिकता देगी। 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार अल्पसंख्यक समुदाय (ङ्क्षहदू, बौद्ध, पारसी, जैन, इसाई एवं सिख) के जो लोग भारत में रह रहे हैं उन्हें नागरिकता दी जाएगी। सीएए को लेकर देश में जो ङ्क्षहसा हुई है, उसमें पड़ोसी मुल्क का हाथ भी हो सकता है। यह बातें उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। 

राजनीतिक दलों ने किया दुष्प्रचार 

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा सीएए का दुष्प्रचार किया, जिसके चलते देश में ङ्क्षहसा हुई। ङ्क्षहदुस्तान में मुसलमान सुरक्षित हैं लेकिन, पाकिस्तान में ङ्क्षहदुओं की हालत किसी से छुपी नहीं है। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, तीन तलाक, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं आर्टिकल 35 ए के हटने के बाद जनता का समर्थन विरोधी दलों को नहीं मिला। जनता ने इनको पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। भाजपा के प्रति मुस्लिम समुदाय के जुड़ाव को देखते हुए विपक्षी राजनीतिक दलों ने सीएए का दुष्प्रचार किया। इसके बाद ही सीएए को लेकर ङ्क्षहसक घटनाएं हुई। 1947 से 1950 के बीच ङ्क्षहदुओं का पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कराया गया, जिसका नतीजा है कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 23 फीसद ङ्क्षहदुओं की संख्या दो से तीन फीसद रह गई है। पूर्व में केंद्र सरकार ने 565 लोगों को भारत की नागरिकता दी है, जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। रोङ्क्षहग्या मुसलमानों को भी देश के बाहर किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देशहित में कार्य नहीं कर रही हैं। सीएए को लेकर देश में रहने वाले किसी भी मुसलमान को डरने की जरूरत नहीं है। 

देश हित में कांग्रेस से नहीं लिया कोई निर्णय 

एनपीआर पर कहा कि इसके लिए भी पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 3,500 करोड़ का बजट बनाया था लेकिन देशहित में कांग्रेस ने कोई निर्णय नहीं लिया। भाजपा देशहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, आकाश पाल, संजय ढाका, राजीव गुप्ता, अंजू लोचब आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी