नरेंद्र मोदी को राम व योगी आदित्यनाथ को लक्ष्मण बताया भाजपा नेता ने

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा बोले-भाजपा देश में रामराज की स्थापना कर रही है। लोग मोदी को राम व योगी का लक्ष्मण के रूप में देख रहे हैं।

By RashidEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 05:55 AM (IST)
नरेंद्र मोदी को राम व योगी आदित्यनाथ को लक्ष्मण बताया भाजपा नेता ने
नरेंद्र मोदी को राम व योगी आदित्यनाथ को लक्ष्मण बताया भाजपा नेता ने

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा व्यापारियों को ठगा है। भाजपा ने व्यापारियों के मान सम्मान का संकल्प लिया है। इसलिए भाजपा ही व्यापारियों के हितों में काम करती है और हमेशा करती रहेगी। प्रदेश संयोजक ने मुरादाबाद के गांधीनगर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 55 वर्ष देश को कांग्रेस की सरकारों ने लूटा। कांग्रेस शासन में वैट लागू होने के बाद व्यापारियों का उत्पीडऩ हुआ। इसलिए होशियार रहने की जरूरत है। सपा सरकार में 17,823 और बसपा सरकार में 5,828 व्यापारियों ने पलायन किया है।

प्रदेश में 60 हजार करोड़ का निवेश

यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही समिट हुई। इसमें उद्यमियों ने चार लाख 28 करोड़ निवेश का अनुबंध किया। इसमें से 60 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है। अंबानी, अडानी, टाटा, बिरला और बजाज जैसे बड़े उद्योगपति यूपी में निवेश करने को आतुर हैं। हमने उद्योगों के सारे रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर दिए। इससे 15 दिन में लाइसेंस बन जाता है। 

भाजपा कर रही रामराज की स्थापना

भाजपा रामराज की स्थापना कर रही है। मोदी को राम और योगी को लक्ष्मण के तौर पर देखा जा रहा है। यूपी की एक जिला एक उत्पाद स्कीम रोजगार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। छोटे उद्योगों को 59 मिनट के अंदर एककरोड़ का लोन देने की व्यवस्था की है। हमारी 127 योजनाएं लोगों का भला कर रही हैं।हम बाजार संयोजक सम्मेलन कर रहे हैं। हापुड़ में 19 जिलों का सम्मेलन हो गया। अब 26 दिसंबर को काशी का वाराणसी में, 27 को बुंदेलखंड का कानपुर में, 28 को गोरखपुर में, 29 को अवध क्षेत्र का अयोध्या में, 30 को ब्रजक्षेत्र का अलीगढ़ में व्यापारी सम्मेलन करेंगे। फरवरी में व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन होगा। 2019 में हनुमान रूपी भाजपा कार्यकर्ता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।  

chat bot
आपका साथी