Eid al-Adha 2021 : मुरादाबाद के मस्जिदों में हुई बकरीद की नमाज, कोरोना महामारी के खात्‍मे के ल‍िए दुआ

कोरोना की बंदिशों के बीच शहर में बकरीद का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। ईदगाह में नमाज पर पाबंदी के कारण घरों व अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी। कोरोना को लेकर सतर्कता भी नजर आई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 01:48 PM (IST)
Eid al-Adha 2021 : मुरादाबाद के मस्जिदों में हुई बकरीद की नमाज, कोरोना महामारी के खात्‍मे के ल‍िए दुआ
घरों व अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना की बंदिशों के बीच शहर में बकरीद का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। ईदगाह में नमाज पर पाबंदी के कारण घरों व अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी। कोरोना को लेकर सतर्कता भी नजर आई। लोगों ने दूरी बनाकर मुबारकबाद दी, हालांकि गले मिलकर मुबारकबाद देने वाले कम नहीं थे।

मस्जिदों में अलग-अलग समय में नमाज पढ़ी गई। सुबह नौ बजे तक नमाज पढ़ने का सिलसिला चला। नमाजियों ने पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने और देश व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। सफेद पायजामा, जालीदार टोपी पहनकर सड़कों पर निकले। बच्चे ने भी सज धजकर अपने मुहल्लों में टोलियों के साथ मस्ती की। कुर्बानी के बाद घूमने के लिए लोग निकले। इधर, नगर निगम की ओर से ओज उठाने के लिए रूट तय किए गए हैं। सुबह से ही नगर निगम की टीमें सड़कों पर नजर आईं। नगर निगम ने 17 पानी के टैंकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाए रखने को तैयार रखे। चार मोबाइल व आठ फिक्स जेनरेटर बिजली गायब होने की आशंका के चलते तैयार रखे। बीती रात 12 बजे से ही ओवर हेड टैंक भरने शुरू हो गए और सुबह नलकूपों से पानी की आपूर्ति दी गई। कुर्बानी के ओज उठाने के लिए अबकी बार थानों पर भी नगर निगम के एक-एक कूड़ा वाहन खड़े किए गए हैं। जिससे किसी को ओज डालने से आपत्ति होती है और पुलिस तक मामला पहुंचता है तो ओज उठवाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए। सभी क्षेत्रों में शांति व उल्लास पूर्वक बकरीद मनाई जा रही है। 

ब‍िलारी समेत कई ईदगाह में लटका ताला : ईदगाह में नमाज की इजाजत न होने से वहां पर ताला लटका रहा। ब‍िलारी में भी ईदगाह बंद रहा। वहीं त्‍योहार को लेकर पुलिस और प्रशासनिक व्‍यवस्‍था चाक चौबंद रही। डीएम, एसएसपी समेत अन्‍य अधिकारी लगातार दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे। 

chat bot
आपका साथी