भाजपा विधायक के रोड शो में उड़ीं आचार संहिता की धज्जियां, अखिलेश ने ट्वीट करके सरकार पर कसा तंज

UP Chunav 2022 अमरोहा की हसनपुर सीट से दोबारा टिकट मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी का लोगों ने रविवार को जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग कोरोना गाइडलाइन को तोड़ते हुए लोग शामिल हुए। इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सरकार पर तंज कसा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 12:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:56 AM (IST)
भाजपा विधायक के रोड शो में उड़ीं आचार संहिता की धज्जियां, अखिलेश ने ट्वीट करके सरकार पर कसा तंज
दोबारा टिकट मिलने पर हसनपुर पहुंचे विधायक का स्वागत, एसडीएम बोले, कराएंगे जांच

अमरोहा, जेएनएन। UP Chunav 2022 :  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टिकट मिलने पर रविवार को हसनपुर पहुंचे विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी तादात में सड़क पर समर्थकों के उमड़ने से कोरोना गाइड लाइन एवं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ गई। इस दौरान आचार संहिता का पालन कराने वाले जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे। इस भीड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट किया है।सरकार पर तंज कसा है। 

टिकट की सूची जारी होने के बाद विधायक बालाजी के दर्शन कर रविवार सुबह हसनपुर लौटे। सबसे पहले शिवाला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा बाद में आंबेडकर पार्क से रहरा अडडे तक पदयात्रा कर लोगों का आशीर्वाद लिया। दोबारा टिकट लेकर आए विधायक का लोगों ने फूलमाला व नोटों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बाद में शाहपुर कला, हथियाखेड़ा, मंगरौली, मंगरौला, रूस्तमपुर खादर, हाकमपुर, गंगवार, बुरावली, छपना, चंदनपुर खादर, दौरारा व रहरा में लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है- सपा के कार्यक्रम और कार्यालय पर पाबंदी व गाडि़यों का चालान भी लेकिन, कुछ दिनों के बाकी बचे मुख्यमंत्री व अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का सरेआम मजाक उड़ रहे हैं। निर्वाचन न्याय को सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का परम धर्म है।

विधायक और हसनपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह खडगवंशी का कहना है कि दोबारा टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में पैदल लोगों से मिलने के लिए निकले थे। कोई जुलूस व रोड शो नहीं किया है। आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया है।उप जिलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आदर्श आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। कहीं पर यदि उल्लंघन हुआ है तो जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी