अखिलेश ने आजम के रिसोर्ट में बिताई रात, सुबह उठते ही उलेमाओं से की मुलाकात Rampur news

श‍न‍िवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव जगने के बाद रामपुर के उलेमाओं से बातचीत की। साथ ही सांसद आजम व उनके पर‍िवार पर हो रही कार्रवाई पर भी चर्चा की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 01:49 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 01:49 PM (IST)
अखिलेश ने आजम के रिसोर्ट में बिताई रात, सुबह उठते ही उलेमाओं से की मुलाकात Rampur news
अखिलेश ने आजम के रिसोर्ट में बिताई रात, सुबह उठते ही उलेमाओं से की मुलाकात Rampur news

मुरादाबाद। रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद आजम खान के हमसफ़र रिसोर्ट में रात बिताई। सुबह उठते ही सबसे पहले शहर के उलेमाओं से मुलाकात की।सांसद आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर काफी देर तक चर्चा की।

सपा मुखिया सासंद आजम खान के समर्थन में अखिलेश यादव रामपुर आए हुए हैं। शनिवार की देर रात उन्होंने आजम खान के हमसफ़र रिसोर्ट में जनसभा को संबोधित किया। सपाइयों से कहा कि वह घबराए नहीं, पार्टी आजम खान के साथ है। उन्होंने रात्रि विश्राम भी हमसफर रिसोर्ट में किया। सुबह नाश्ता करने के बाद सबसे पहले शहर के उलेमाओं से मुलाकात की। शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली और जमीअत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना मोहम्मद असलम जावेद कासमी की कयादत में मिले उलेमाओं के प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश यादव को बताया कि पुलिस प्रशासन आजम खां और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है। शहर में दहशत का माहौल माहौल कायम है।

अख‍िलेश ने कहा क‍ि कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे

अखिलेश यादव ने उलेमाओं की बात सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस मामले में रामपुर के लोगों के साथ है। हम संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगे और कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। अखिलेश आज वकीलों, महिलाओं और पुलिस द्वारा प्रसारित किए गए लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद मोहम्मद अली जोहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां से वापसी में तोड़े गए उर्दू गेट के स्थान को देखेंगे और फिर आजम खान के आवास पर पहुंचेंगे। वहां कुछ देर रुकने के बाद रामपुर से रवाना हो जाएंगे।

आजम पर हैं 74 मुकदमे

अख‍िलेश यादव उलेमाओं और मह‍िलाओं से मि‍लने के बाद सपा कार्यकर्ताओं से से भी म‍िले। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया क‍ि सांसद आजम खान के खिलाफ पुलिस प्रशासन पिछले दो महीने से लगातार कार्रवाई कर रहा है। उनके खिलाफ जमीन कब्जाने मकान, तोड़ने, लूटपाट करने, हत्या, हत्या के प्रयास, भैंस चोरी, गाय चोरी, बकरी चोरी और किताब चोरी के आरोप में 74 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। प्रशासन भूमाफिया घोषित कर चुका है और ईडी ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी के लोगों ने पहले भी प्रदर्शन किया। 

अख‍िलेश यादव के कार्यक्रम का क‍िया व‍िरोध 

जौहर यून‍िवर्स‍िटी के पास आल‍ियां गंज गांव में छत पर खडे होकर क‍िसानों ने अख‍िलेश यादव के कार्यक्रम के व‍िरोध में काले झंडे लहराये। साथ ही छत पर ही धरना द‍िया और इस दौरान अख‍िलेश और आजम ब‍िरोधी नारेबाजी भी की।साथ ही कहा क‍ि क‍िसानों की जमीन वापस करों।  हालांक‍ि इस दौरान काफी संख्‍या में पुल‍िस बल तैनात रहा और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं द‍िया। 

chat bot
आपका साथी