गुप्त रूप से जानकारी जुटाने के बाद अब इस जिले में पहुंची एनआइए Amroha News

सूत्र बताते हैं कि सम्भल में भी टीमों ने कुछ जानकारी जुटाई है। हालांकि दोनों स्थानों पर किसी से पूछताछ किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 01:06 PM (IST)
गुप्त रूप से जानकारी जुटाने के बाद अब इस जिले में पहुंची एनआइए  Amroha News
गुप्त रूप से जानकारी जुटाने के बाद अब इस जिले में पहुंची एनआइए Amroha News

अमरोहा। जम्मू कश्मीर के बारामूला में पकड़े गए जैश ए मुहम्मद संगठन के आतंकी से पूछताछ में अमरोहा का कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रविवार देर रात एनआइए और आइबी की टीम मुरादाबाद मंडल में पहुंची थी। यहां पर दोनों टीमों ने गुप्त रूप से अमरोहा और सम्भल में रुक कर जानकारी जुटाई है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक मदरसे को लेकर भी चर्चा चलती रही। सोमवार तड़के दोनों टीम अयोध्या के लिए रवाना हो गई।

शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश एक मुहम्मद के आतंकी मोहसिन सालेहा गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसका अमरोहा कनेक्शन सामने आया है। चूंकि अमरोहा का नाम पहले से भी आतंकी संगठनों से जोड़ा जाता रहा है। साथ ही दिसंबर 2018 में एनआइए ने यहां पर कार्रवाई कर पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। मोहसिन साहेला से अमरोहा के संबंध में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर से सतर्क हो गई हैं। लिहाजा रविवार रात को एनआइए और आइबी की टीमों ने मुरादाबाद मंडल में दस्तक दी थी। देर रात तक स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे दोनों टीम अमरोहा पहुंचीं और बिना स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किए करीब एक घंटे यहां रुकी रहीं। ग्रामीण क्षेत्र में गाडिय़ां दौड़ीं। उसके बाद टीम सम्भल के लिए रवाना हो गई थीं। सोमवार तड़के दोनों टीम अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। उधर, एनआइए को लेकर जिले में दिनभर तरह-तरह की चर्चा की जाती रही। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई है।

chat bot
आपका साथी