Aaj ka Rashifal 26 October 2021 : आर्थिक रूप से इन राश‍ियों के ल‍िए आज का द‍िन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

Aaj ka Rashifal 26 October 2021 आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:36 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 26 October 2021 : आर्थिक रूप से इन राश‍ियों के ल‍िए आज का द‍िन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 26 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है जोकि बुध ग्रह की प्रथम राशि है। अन्य ग्रह में गोचर की स्थिति से आज मेष राशि के लोगों की आय एवं व्यय में समानता रहेगी। वृष राशि के लोगों को आज अपनी चिंताओं से मुक्ति म‍िलेगी। मिथुन राशि के लोग आज उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। कर्क राशि के लोग जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। सिंह राशि के लोगों को मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। तुला राशि के लोगों के मन में प्रसन्नता रहेगी। वृश्चिक राशि के लोगों की जमा पूंजी में वृद्धि होगी। धनु राशि के  लोग आज थकान एवं आलस्य के शिकार रहेंगे। मकर राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कुम्भ राशि के लोगों के ल‍िए आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मीन राशि के लोग आज व्यर्थ के धन खर्च सेे बचेंं। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कागज, फल  और सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष - आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग म‍िलेगा।

मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानेपीने के मामले में सावधान रहें।

कन्या-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।

तुला -आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। खिलाड़ी खेल में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

धनु- आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

मकर -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कुम्भ -आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन - आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

आज का पंचांग 

26अक्टूबर 2021

दिन -मंगलवार

कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि -षष्टी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-आर्द्रा

योग -शिव

करण-तैतिल

चन्दमा राशि-मिथुन

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -14:53 से 16:17 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -11:41 से 12:29 दोपहर तक 

chat bot
आपका साथी