रमजान के एक सप्ताह पहले हाई अलर्ट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : रमजान का महीना शुरू होने को एक सप्ताह रह गया है। लोगों ने इसके लिए जोरश

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jun 2016 02:38 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jun 2016 02:38 AM (IST)
रमजान के एक सप्ताह पहले हाई अलर्ट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : रमजान का महीना शुरू होने को एक सप्ताह रह गया है। लोगों ने इसके लिए जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। एजेंसियों से मिले इनपुट पर केंद्र सरकार ने कुछ प्रदेशों में हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्यालय में अति संवेदनशील और संवेदनशील जिलों की सूची बनाई गई है। चूंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिले अति संवेदनशील हैं, लिहाजा यहां विशेष सतर्कता के निर्देश दिये गए हैं।

जिले की स्थानीय खुफिया एजेंसी को मिले निर्देशों के आधार पर पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। रमजान के महीने में हर धार्मिक स्थल के पास दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। किस चौकी क्षेत्र में कितने धार्मिक स्थल हैं। इन धार्मिक स्थलों में किसमें पुजारी और इमाम हैं। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगा है या नहीं। विशेष मौकों पर कितने लोग एक साथ धार्मिक स्थल पर एकत्र हो सकते हैं। इस स्थान से कितनी दूरी पर कितने सीसीटीवी लगे हैं, ये जानकारियां जुटाई जा रही हैं। विशेष दिनों में धार्मिक स्थलों की तलाशी भी की जाएगी। सारी जानकारी स्थानीय खुफिया इकाई के द्वारा मुख्यालय भेजी जाएगी। दिल्ली आने जाने वाली ट्रेनों और बसों में भी विशेष निगरानी के लिए कहा गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आकस्मिक चेकिंग और संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी सिटी डॉ. राम सुरेश यादव ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के अनुसार फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जो निर्देश मुख्यालय के होंगे उनके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी