कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है महिलाएं : अपर मुख्य सचिव कृषि

फोटो 35 ---- - एनआइसी में महिला कृषकों के सशक्तीकरण पर वीडियो कांफ्रेंसिग जागरण संवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 07:40 PM (IST)
कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है महिलाएं : अपर मुख्य सचिव कृषि
कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है महिलाएं : अपर मुख्य सचिव कृषि

फोटो 35 ---- - एनआइसी में महिला कृषकों के सशक्तीकरण पर वीडियो कांफ्रेंसिग

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से महिला कृषकों का सशक्तीकरण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा कृषि में महिलाओं की भूमिका, स्थिति एवं सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाएं आरंभ से ही अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। धान की रोपाई महिलाएं ही करती हैं। खेती में महिलाओं का 80 फीसद योगदान रहता है। मातृ शक्तियां किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) के माध्यम से अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। स्टेट हेड यूनिसेफ पीयूष एंटनी ने महिला कृषकों की बहुआयामी भूमिका के बारे में जानकारी दी। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा दुग्ध उत्पादन के बारे में सुधा पांडेय, रोजगार पर उमेश कुमार पर विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ अविनाश सिंह, उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी