महिला ने केरोसिन छिड़क आग लगाने का किया प्रयास, मची हड़कंप

स्थानीय थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ऊसरी खमरिया के खेल के मैदान पर से अतिक्रमण हटाने गुरुवार को नायब तहसीलदार के साथ पुलिस टीम पहुंची। कार्रवाई का विरोध करते हुए अतिक्रमणकर्ता महिला ने मिट्टी का तेल अपने आप पर छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 06:06 AM (IST)
महिला ने केरोसिन छिड़क आग लगाने का किया प्रयास, मची हड़कंप
महिला ने केरोसिन छिड़क आग लगाने का किया प्रयास, मची हड़कंप

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : स्थानीय थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ऊसरी खमरिया के खेल के मैदान पर से अतिक्रमण हटाने गुरुवार को नायब तहसीलदार के साथ पुलिस टीम पहुंची। कार्रवाई का विरोध करते हुए अतिक्रमणकर्ता महिला ने मिट्टी का तेल अपने आप पर छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला के आत्मदाह करने पर अफरा-तफरी मच गया और प्रशासन भी बैकफुट पर नजर आने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को जलने से बचा लिया और सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के आरोप में महिला के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया।

लालगंज थाना के उसरी खम्हरिया गांव में स्थित विद्यालय की जमीन पर उच्चन्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटवाने के लिए नायब तहसीलदार प्रभुनाथ के साथ थाना प्रभारी श्याम बिहारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। टीम को आए देख अतिक्रमण कर्ता महिला कमलावती (50) पत्नी रामाश्रय ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर महिला द्वारा इस तरह की हरकत देख प्रशासन के लोग व ग्रामीण हतप्रभ रह गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम ने तुरंत महिला को आग से जलने के पहले बचा लिया। माहौल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर उप जिलाधिकारी शिव प्रसाद व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार पहुंच गए और समझा बुझा कर माहौल का वातावरण शांत किया।

chat bot
आपका साथी