नक्सल क्षेत्र में बनेगा ¨वध्य विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में ¨वध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी सह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Feb 2018 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2018 06:06 PM (IST)
नक्सल क्षेत्र में बनेगा ¨वध्य विश्वविद्यालय
नक्सल क्षेत्र में बनेगा ¨वध्य विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में ¨वध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस साल के अंत तक ¨वध्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रख दी जाएगी। जिले में कोई विश्वविद्यालय नहीं है इसलिए लंबे समय से ¨वध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही थी। नक्सल प्रभावित मड़िहान तहसील शिक्षा की ²ष्टि से काफी पिछड़ा है। इस इलाके के युवकों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए इलाहाबाद या वाराणसी जाना पड़ता है। इससे महज दस प्रतिशत युवक ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं। बालिकाओं के लिए बाहर शिक्षा ग्रहण करना मुश्किल होता है। ¨वध्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। गरीब लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। कई बार मामला भी उठ चुका है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति जता दी है। जमीन का चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। सत्ता दल के नेताओं व विधायकों में खुशी देखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी