चल रहा यातायात माह, नियमों का कोई भी नहीं कर रहा पालन

जिले में यातायात माह चल रहा है फिर भी कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। अबतक एक हजार वाहनों स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 08:39 PM (IST)
चल रहा यातायात माह, नियमों
का कोई भी नहीं कर रहा पालन
चल रहा यातायात माह, नियमों का कोई भी नहीं कर रहा पालन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में यातायात माह चल रहा है फिर भी कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। अबतक एक हजार वाहनों स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जिनसे पांच लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला जा चुका है। वहीं 20 से अधिक वाहनों को सीज किए गए हैं।

एक नवंबर से जनपद में यातायात अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई स्थानों कार्याक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। इसके साथ ही रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने वाहन चलाने वालों को जागरूक भी किया। फिर भी वाहन स्वामी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे जानबूझ कर नियमों का पालन न करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी दशा में पुलिस उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पिछले 25 दिनों के अंदर एक हजार से अधिक दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किए गए। जिनमें अधिकांश लेागों के पास न हेलमेट पाया गया न ही कागजात पूरे मिले। इसके अलावा चार पहिया वाहन के चालक तो सीट बेल्ट भी लगाकर चलते हुए नहीं दिखाई दिए। ऐसी दशा में पुलिस ने इनको रोककर कार्रवाई की। जिन वाहन स्वामियों के पास कुछ नहीं थे उनके वाहन को सीज कर दिए गए। यातायात प्रभारी अरविद सिंह ने कहा कि कार्रवाई समस्या का हल नहीं है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे नियमों का पालन कर कार्रवाई से तो बचेंगे ही अपनी जान की सुरक्षा भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी