प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी खराब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार के विरोध में गांगपुर घाट पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था का श्राद्धकर्म करते हुए अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार गाजियाबाद में पत्रकार साथी विक्रम जोशी की हत्या कर दी गई वह जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:08 AM (IST)
प्रदेश की कानून व्यवस्था 
पूरी तरह हो चुकी खराब
प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी खराब

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। योगी सरकार के विरोध में गांगपुर घाट पर शुक्रवार को सांकेतिक तौर से कानून व्यवस्था का श्राद्धकर्म कर अस्थियां गंगा में विसर्जित की। जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा, जिस प्रकार गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गई, वह जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। कहा, सीएम योगी की सरकार ने लोकतंत्र व कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस फिरौती दिलवाने के बाद भी संजीव यादव को न बचा पाना बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में अपराधियों के अंदर डर नाम की चीज ही खत्म हो चुकी है। आज आम आदमी घर से निकलता है तो परिजन सोचते हैं कि शायद वह शाम तक आएगा कि नहीं। दीनानाथ सिंह, रामनिवास पुरी, राजेश कुमार भारती, प्रदीप पटेल आदि थे।

chat bot
आपका साथी