तेजी ला समय से पूरा कराएं कार्य : अनुराग

शासन से स्वच्छता के लिए नामित नोडल अधिकारी व नगर विकास सचिव उत्तर प्रदेश अनुराग यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत टाड़ में जाकर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को अनवरत सफाई कराने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:09 PM (IST)
तेजी ला समय से पूरा  कराएं कार्य : अनुराग
तेजी ला समय से पूरा कराएं कार्य : अनुराग

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शासन से स्वच्छता के लिए नामित नोडल अधिकारी व नगर विकास सचिव उत्तर प्रदेश अनुराग यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत टाड़ में जाकर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को अनवरत सफाई कराने का निर्देश दिया।

नोडल अधिकारी टाड़ गांव में निर्माणाधीन कूड़ा-कचरा निस्तारण प्लांट का भी निरीक्षण किया। निर्माण में आने वाली समस्याओं व निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लंका की पहाड़ी पर जाकर वाटर सप्लाई प्लांट का निरीक्षण किया और पानी आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की। तुदपरांत लालडिग्गी में मुख्य पंपिग प्लांट व अमृत योजना के अंतर्गत पुर्नगठन पेयजल के निर्माण कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के कुल 38 वार्डो को आठ जोन में विभाजित कर पेयजल योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी लागत 12677.93 लाख है। नोडल अधिकारी ने कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने नगर पालिका के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। हालांकि लॉकडाउन के चलते कार्यालय बंद रहा। वहीं अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने कार्यालय के गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पूर्व कोविड-19 अस्पताल सैमफोर्ड स्कूल का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा में कूड़ा फेंकने पर वसूलें जुर्माना

नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के साथ विध्याचल के पक्का घाट से नारघाट तक गंगा नदी में नाव से चलकर गंगा के किनारे साफ-सफाई का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पालिका के ईओ को बरसात समाप्त होते ही गंगा किनारे सफाईकर्मियों को लगाकर कूड़ा-कचरा व पन्नियों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि गंगा के किनारे बसे लोगों को अवगत कराया जाए कि गंगा में कूड़ा कदापि न फेंके। इसके बाद भी यदि कूड़ा फेंकते पाया जाए तो नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने गंगा कटान को रोकने के लिए ऐसे पौधे लगाने का निर्देश दिया, जो गंगा कटान को रोक सके। इसके पूर्व विध्याचल के पक्का घाट पर निर्माणाधीन सीढि़यों, शौचालयों आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो के प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, कोआर्डिनेटर स्वच्छता संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविद कुमार, अजीत त्रिपाठी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी