राजेश पांडेय मंडल अध्यक्ष व विनोद उपमहासचिव बने

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ विध्याचल मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पवार की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर के फतहां स्थित विश्वसरैया सभागार में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर सुधीर पवार की मौजूदगी में पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:10 AM (IST)
राजेश पांडेय मंडल अध्यक्ष  व विनोद उपमहासचिव बने
राजेश पांडेय मंडल अध्यक्ष व विनोद उपमहासचिव बने

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ विध्याचल मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पवार की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर के फतहां स्थित विश्वसरैया सभागार में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर सुधीर पवार की मौजूदगी में पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

इसमें मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, उप महासचिव विनोद कुमार शर्मा को चुना गया। जनपद की कार्यकारिणी में जनपद अध्यक्ष इंजीनियर्स धमेंद्र कुमार, जिला सचिव रामाबाबू गुप्ता, सोनभद्र के कार्यकारिणी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, जिला सचिव संजय विश्वकर्मा को मनोनीति किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव नितेंद्र श्रीवास्तव, प्रमुख सलाहकार ओपी राय, समेत प्रयागराज मंडल एवं वाराणसी मंडल के साथ जनपद व सोनभद्र के समस्त पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे। इनकी मौजूदगी में अधिवेशन में विभिन्न सांगयिक स्तर की समस्याओं तथा सदस्यों की विशेष कठिनाइयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही उसके निवारण हेतु हमेशा संघर्ष रहने पर बल दिया गया। इस मौके पर राज्यकर्मचारी संयुक्त के जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी, सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन का संचालन पूर्व उपमहासचिव राजेश पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी