पौधरोपण कर ली हरियाली के संरक्षण की शपथ

दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं वृक्ष बचाए अभियान के तहत भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर द्वारा रविवार को सनबीम स्कूल नरायनपुर परिसर में छायादार एवं फलदार वृक्षों का पौधरोपण पूर्व अध्यक्ष डा. प्रवीण पटेल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सागौन, आम व कदंब आदि के दस पौधरोपण किया गया। पदाधिकारियों ने धरती पर हरियाली व पौधों के देखरेख के साथ लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM (IST)
पौधरोपण कर ली हरियाली के संरक्षण की शपथ
पौधरोपण कर ली हरियाली के संरक्षण की शपथ

जागरण संवाददाता नरायनपुर (मीरजापुर) : दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं वृक्ष बचाए अभियान के तहत भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर द्वारा रविवार को सनबीम स्कूल नरायनपुर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण पूर्व अध्यक्ष डा. प्रवीण पटेल के नेतृत्व में किया गया। सागौन, आम व कदंब आदि के पौधे रोपे गए। पदाधिकारियों ने धरती पर हरियाली व पौधों के देखरेख के साथ लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

भाविप नरायनपुर के अध्यक्ष डा. सीबी तिवारी ने कहा कि पौधे मानव जीवन को सुरक्षित रखने वाली प्राण वायु आक्सीजन देते है और कार्बन को अवशोषित करते हैं। शमशेर बहादुर ¨सह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाये रखने के लिए पेड़ पौधे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। दैनिक जागरण पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहा है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। डा. रमेश चन्द्र केशरी ने भी विचार रखे। उक्त अवसर पर डा. एसपी ¨सह, डा. ओम प्रकाश ¨सह, डा. अजीत ¨सह, सनबीम नरायनपुर के डायरेक्टर अभिनव ¨सह, दामोदर शर्मा, विवेक ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी