वृद्ध महिलाओं की सेवा में लगे लोग

पटेंगरा नाला के पास स्थित ग्रामीण उद्यमिता संस्थान आश्रम में वृद्ध महिलाएं दूरदराज से आकर के रह रही है। उसमें मुख्यत वृद्ध महिलाओं के परिवार में उनका देख-रेख करने के लिए कोई नहीं होता है और वही वृद्ध महिलाएं परिवार से उपेक्षित होकर यहां पर रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 06:26 AM (IST)
वृद्ध महिलाओं की 
सेवा में लगे लोग
वृद्ध महिलाओं की सेवा में लगे लोग

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : पटेंगरा नाला के पास स्थित ग्रामीण उद्यमिता संस्थान आश्रम में वृद्ध महिलाएं दूरदराज से आकर के रह रही है। उसमें मुख्यत: वृद्ध महिलाओं के परिवार में उनका देख-रेख करने के लिए कोई नहीं होता है और वही वृद्ध महिलाएं परिवार से उपेक्षित होकर यहां पर रहती है। इस वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए पहले 2016 में सरकार के द्वारा अनुदान मिला था फिर उसके बाद अनुदान बंद होने के बाद इसे दानदाताओं और खुद संस्था के सचिव सकल नारायण मौर्य के खर्च से संचालित किया जा रहा है। जिसमें सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से लगे हुए है। जिसमें 40 वृद्ध महिलाओं की सेवा करने के लिए रसोईयां शांति देवी और सतनी देवी कुछ पारिश्रमिक पर सेवा भाव में लगी हुई है। सफाई के लिए उर्मिला देवी, रूपाजी वार्डेन अधीक्षक, श्यामसुंदर काउंसलर, रविशंकर चिकित्सक, चौकीदार दशरथ पाल, पूजा आदि निष्ठा भाव से वृद्ध महिलाओं की सेवा में लगे हुए है।

रोटरी क्लब ने बांटा कंबल

विध्याचल ग्रामीण उद्यमिता संस्थान के वृद्धाश्रम में शनिवार को रोटरी क्लब मीरजापुर गौरव द्वारा विध्याचल स्थित वृद्धाश्रम में दीवाली गिफ्ट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित सभी वृद्ध महिलाओं को दीवाली गिफ्ट के तौर पर रजाई, मिठाई पैकेट, व मोमबत्ती के पैकेट दिए गए। उपहार पाते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। शिवम अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, संदीप जैन, आशीष मेहरोत्रा, कृष्ण कुमार शर्मा, अकलेश सिंह, मयंकराज, सकल नारायण मौर्य आदि थे।

chat bot
आपका साथी