सुबह आठ बजे ही बकाएदारों के घर धमकेगी नगरपालिका की टीम

सुबह आठ बजे ही बकायेदारों के घर धमकेगी नगरपालिका की टीम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 09:34 PM (IST)
सुबह आठ बजे ही बकाएदारों के घर धमकेगी नगरपालिका की टीम
सुबह आठ बजे ही बकाएदारों के घर धमकेगी नगरपालिका की टीम

सुबह आठ बजे ही बकाएदारों के घर धमकेगी नगरपालिका की टीम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अब नगर पालिका परिषद की टीम सुबह आठ बजे ही बड़े बकाएदारों के घर पर दस्तक देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग सुबह में नौ से दस बजे के करीब घर से निकल जाते हैं और उनसे न तो मुलाकात हो पाती है, न ही घर वाले सही से बात करते हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के 1200 बकाएदार ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से कर जमा नहीं किया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि टीम उनसे संपर्क करेगी और नोटिस देकर कर जमा करने के लिए प्रेरित करेगी। गुरुवार शाम को लाल डिग्गी स्थित नपा कार्यालय में पालिका की बैठक का यही निष्कर्ष रहा। कर वसूली के लिए 60 से ज्यादा भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। अब 1200 बकाएदारों पर नजर है।

इन पर गृह कर व जलकर का बकाया लंबे समय से है। नगर पालिका परिषद में कुल 38 वार्ड हैं। इनमें 38000 भवन अवस्थित हैं। वर्तमान में दस हजार रुपये से अधिक के बिल बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। अब बड़े बकाएदार भी घर पर न रहने का बहाना नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पूरे अभिलेखों के साथ विवरण तैयार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी