'जनता भाजपा की तुलना तालिबान से करेगी', उन्नाव में BJP पर जमकर बरसे आकाश आनंद
बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने रविवार को भाजपा को लेकर कई तल्ख बातें कहीं। राशन योजना का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन देकर जनता का भला नहीं किया बल्कि लोगों को भिखारी व गरीब बना दिया। गुजराती मॉडल की इस योजना ने दुनिया में भारत की बेइज्जती कराई। जनता भाजपा की तुलना तालिबान से करेगी। ये एक नंबर के धोखेबाज हैं।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने रविवार को भाजपा को लेकर कई तल्ख बातें कहीं। राशन योजना का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन देकर जनता का भला नहीं किया बल्कि लोगों को भिखारी व गरीब बना दिया।
गुजराती मॉडल की इस योजना ने दुनिया में भारत की बेइज्जती कराई। जनता भाजपा की तुलना तालिबान से करेगी। ये एक नंबर के धोखेबाज हैं। इनकी सरकार तबाही की सरकार है। पीएम का संसदीय क्षेत्र अपहरण की राजधानी बन गया है। वह लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय के समर्थन में रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
आकाश ने 28 मिनट के भाषण में 22 मिनट भाजपा पर शब्द बाण चलाए। छह मिनट में सपा और कांग्रेस पर बात की। उन्होंने कहा कि 2014 में चुनकर आई यह सरकार सरकार पकौड़े तलने को भी रोजगार बताने लगी है। भाजपा कल युवाओं को कटोरा थमाकर भीख मंगवाएगी और इसे भी रोजगार बताएगी।
मुफ्त राशन देकर आपको भिखारी व गरीब बना रही इस भाजपा के कमल को तोड़कर जलाकर फेंक दो।
उन्होंने सपा को आरक्षण विरोधी और स्वार्थी बताया। कहा कि सपा मुसलमानों का वोट लेती है, लेकिन उनकी मदद नहीं करती। वह यादवों की बात करती है, लेकिन चुनाव में सिर्फ परिवार के लोग ही काबिल मिलते हैं।
कांग्रेस से पूछने को कहा कि आपकी सरकार जहां है वहां क्या किया। नीला पर्चा लेकर बहुरूपिये आपके पास आएंगे। इन्हें चप्पल-चप्पल मारकर भगा देना। अशोक पांडेय ने साक्षी महाराज व सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें: Sakshi Maharaj Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं साक्षी महाराज, असलहों का भी है शौख; दर्ज हैं इतने मुकदमे