सुशासन दिवस के रूप में कल मनेगा अटलजी का जन्मदिवस

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाकों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें खंड विकास अधिकारियों द्वारा जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताई जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 09:23 PM (IST)
सुशासन दिवस के रूप में कल मनेगा अटलजी का जन्मदिवस
सुशासन दिवस के रूप में कल मनेगा अटलजी का जन्मदिवस

जासं, मीरजापुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाकों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीडीओ द्वारा जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताई जाएंगी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुशासन दिवस पर शिविर लगाकार योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही वृद्धा, विधवा, दिव्यांगजन, राशन कार्ड, सौभाग्य योजना सहित अन्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों का फार्म भरवाकर योजना से लाभांवित कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। योजनाओं का समुचित प्रचार प्रसार करें।

chat bot
आपका साथी