महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

नगर के घंटाघर मैदान में स्थित घंटेश्वर महादेव का 143 वर्ष पूरा होने पर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद शिव जागरण में गायक कलाकार शिव सोनी प्रकाश चौरसिया आकाश शुभम प्रभु चौरसिया की मनोहारी प्रस्तुति सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार श्रृंगारिया अमन गोस्वामी ने विधि विधान से किया। दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 10:55 PM (IST)
महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त
महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के घंटाघर मैदान में स्थित घंटेश्वर महादेव का 143 वर्ष पूरा होने पर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद शिव जागरण में गायक कलाकार शिव सोनी, प्रकाश चौरसिया, आकाश, शुभम, प्रभु चौरसिया की मनोहारी प्रस्तुति सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार श्रृंगारिया अमन गोस्वामी ने विधि विधान से किया। दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत व घंटेश्वर महादेव मंदिर के विशेष संरक्षक डा. योगानंद गिरी ने किया। बताया कि मंदिर का निर्माण 18 वीं शताब्दी में महंथ महादेव गिरी के द्वारा किया गया था। संयोजक उमाशंकर गिरी, ओम शंकर गिरी के निर्देशन में मिड नाइट ग्रुप के व्यवस्थापक प्रभु चौरसिया व संजय सोनी व कलाकारों ने झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान शैलेंद्र अग्रहरी, अमित श्रीनेत्र, पवन मालवीय, अनूप गिरी, शिवम गिरी, गोस्वामी अनिकेत गिरी, राहुल गिरी, रविदर गिरी, सुरेंद्र गिरी, सुनील पांडेय, लक्ष्मण उमर, भोलानाथ कुशवाहा, भगवती चौधरी, संजय गुप्ता मौजूद रहे। कसरहटटी में बर्तन व्यवसाइयों द्वारा शनिवार को मशीनों की सफाई के साथ दुर्गा माता मंदिर पर सजावट के साथ मां का श्रृंगार किया गया। घंटा व घड़ियाल के साथ माताजी की आरती की गई। दर्शनार्थी माता का दर्शन कर निहाल हुए। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी माता सावित्री देवी ने बताया कि प्रत्येक भादो की अमावस्या के दिन कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। जागरण रात भर होता है और तरह-तरह की झांकियां प्रस्तुत की जाती है। घंटाघर चौराहा स्थित नौ देवी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों द्वारा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान रविद्र कुमार कसेरा, बालकृष्ण, भोलानाथ, धन प्रसाद, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, धनई प्रसाद, रामकुमार, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी