भगवान श्रीकृष्ण राधारानी संग बजा रहे बांसुरी..

राजगढ़ विकास खंड राजगढ़ के क्षेत्र में 23 एवं 24 को जन्माष्टमी मनाया जा रहा है जिसमें जगह-जगह झांकियां सजावट देखने को मिली। नदी हार में स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आज जन्माष्टमी मनाया कहां की लगभग 30 वर्षों से जन्माष्टमी मनाया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों का सहयोग रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 08:59 PM (IST)
भगवान श्रीकृष्ण राधारानी संग बजा रहे बांसुरी..
भगवान श्रीकृष्ण राधारानी संग बजा रहे बांसुरी..

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राजगढ़ विकास खंड राजगढ़ के क्षेत्र में 23 एवं 24 को जन्माष्टमी मनाया जा रहा है जिसमें जगह-जगह झांकियां सजावट देखने को मिली। नदी हार में स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आज जन्माष्टमी मनाया कहां की लगभग 30 वर्षों से जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। सुबह से ही हरि कीर्तन और पूजा पाठ किया गया। धनसिरिया ग्राम सभा की नौड़िहवा में भी जन्माष्टमी मनाया गया और साथ ही साथ जगह-जगह डांस प्रतियोगिता भी कराया गया। जिसमें प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव का किया गया आयोजन।

निकली झांकी देख हुए मंत्रमुग्ध

लालगंज : क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लालगंज बाजार में भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा की झांकी वाहन पर सजा कर आकर्षक ढंग से निकाला गया। निकाले गए झांकी में भगवान श्री कृष्ण राधारानी के साथ बांसुरी बजा रहे हैं और ग्वाल बाल साथ में मौजूद है। बाजारवासी श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ झांकी में शामिल हुए और पूरे बाजार में बापू उपरौध इंटर कॉलेज से लेकर थाने तक तथा तहसील रोड पर खजूरी हनुमान मंदिर तक डीजे के धुन में थिरकते नाचते जय श्री कृष्ण राधे कृष्ण का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बता दें कि प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी लालगंज कस्बा के नवयुवक व ग्रामप्रधान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को उल्लास के वातावरण में मनाया। थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने यजमान के रुप मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूजन सादगी ढंग व विधि विधान से किया और लोगो में प्रसाद का वितरण किया।

उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

नरायनपुर : बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात तक कीर्तन एवं रामायण पाठ का संगीतमय गायन का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया। रात बारह बजे महाआरती का आयोजन के साथ पटाखा छोड़ कर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व रामायण का गायन मनोहारी रहा। कुशल रामायणियों ने कजली, सोहर, गजल, गीत की धुनों पर रामायण का गायन किया। जिसमें छोटेलाल पटेल, राम रित विश्वकर्मा, राम लोचन विश्वकर्मा, आचार्य भोला नाथ सिह ने भाग लिया। इस अवसर पर अशोक केशरी, राजेश चौधरी, भोला मोदनवाल, त्रिवेणी केशरी, दीपक प्रजापति,मनीष अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी