प्रदेश में जंगलराज, महिलाएं सुरक्षित नहीं

जागरण संवाददाता मीरजापुर नगर के शुक्लहा स्थित एक लान में राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 07:32 PM (IST)
प्रदेश में जंगलराज, महिलाएं सुरक्षित नहीं
प्रदेश में जंगलराज, महिलाएं सुरक्षित नहीं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :नगर के शुक्लहा स्थित एक लान में राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि संगठन मंत्री बालकृष्ण लेंगरे ने कहा कि जनता जैसी होती है उसे वैसे ही नेता मिलते हैं। यदि आज प्रदेश में जंगलराज की सरकार है,महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जनता को विकास करने वाली पार्टी को चुनना चाहिए, न कि धर्म की राजनीति करने वालों का चयन करना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव कुमार सुशील ने कहा कि पार्टी की विचार धारा एवं राष्ट्रीय समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी लेनी होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप, डा. राजेश पाल, सत्यनारायण, कमलेश, मधुलिका गुप्ता, गौरीशंकर मौर्या, हंसलाल, संदीप शर्मा, रामतीरथ, स्वारथ पाल, डा. शेखर आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाल ने किया।

chat bot
आपका साथी