मांग नहीं मानी तो 12 को देंगे सामूहिक त्यागपत्र

जागरण संवाददाता अदलहाट (मीरजापुर) उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:06 AM (IST)
मांग नहीं मानी तो 12 को देंगे सामूहिक त्यागपत्र
मांग नहीं मानी तो 12 को देंगे सामूहिक त्यागपत्र

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने चौथे दिन शुक्रवार को तालाबंदी कर भुइली सहकारी समिति पर धरना दिया। विध्याचल मंडल अध्यक्ष सोहन यादव ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 12 अक्टूबर को कर्मचारी सामूहिक त्यागपत्र देंगे।

उन्होंने कहा कि समिति के कर्मचारियों को नियमित वेतन व पास (पीओएस) मशीन को बदला जाए। मशीन में आधार कार्ड डालने पर किसान का खतौनी आ जाए जिससे कर्मचारी को उर्वरक वितरण में समस्या न हो। कहा कि उर्वरक वितरण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी व भेदभाव के चलते किसानों एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचिवों पर अनावश्यक तरीके से मुकदमा दर्ज कराकर इनके मनोबल को तोड़ा जा रहा है। धरना में बृजेश सिंह, गोपाल सिंह, अमरनाथ सिंह, बाबूलाल, अशर्फी सिंह, देवसरन, दिनेश कुमार, संजय मिश्रा, चंद्र प्रकाश, चंद्रभान, मंगला सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी