भंडारे में पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

विकासखंड हलिया में उच्च न्यायालय के सीनियर एडवोकेट विनोद कुमार सिंह के निवास स्थान बंजारी कलां गांव में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:19 PM (IST)
भंडारे में पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
भंडारे में पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

जागरण संवाददाता, गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) : विकास खंड हलिया में उच्च न्यायालय के सीनियर एडवोकेट विनोद कुमार सिंह के निवास स्थान बंजारी कलां गांव में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीनियर एडवोकेट विनोद सिंह के पिता स्व. चितामणि सिंह के गया धाम श्राद्धोपरांत पूजन हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह एवं जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज सुनील कुमार यादव आदि बंजारी गांव में किए गए भंडारे में सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी