ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांगा समय से वेतन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अधिकारी शुक्रवार को डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव से मिले। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पत्रक सौंपकर निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारियों की बहाली और बकाया वेतन के भुगतान की मांग की। जिलाध्यक्ष अक्षैबर यादव ने कहा कि ससमय वेतन नहीं मिलने से ग्राम पंचायत अधिकारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मांग किया कि नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्थाईकरण करते हुये प्रमाण पत्र दिया जाये।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:24 PM (IST)
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांगा समय से वेतन
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांगा समय से वेतन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अधिकारी शुक्रवार को डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव से मिले। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पत्रक सौंपकर निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारियों की बहाली और बकाया वेतन के भुगतान की मांग की। जिलाध्यक्ष अक्षैबर यादव ने कहा कि ससमय वेतन नहीं मिलने से ग्राम पंचायत अधिकारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मांग किया कि नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्थाईकरण करते हुये प्रमाण पत्र दिया जाये।

जिलामंत्री पीयूष कुमार दुबे ने कहा कि बीते दिनों ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाश ¨बद, बाल कृष्ण और कृष्ण लाल को निलंबित कर दिया गया था, इनको सवेतन बहाल किया जाये। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडेय, सुभाषचंद्र यादव, माता प्रसाद शुक्ल, मूलचंद्र यादव तथा सेवानिवृत्त विनोद कुमार मिश्र, सुधाकर तिवारी का बकाया वेतन और एरियर का भुगतान भी कराया जाये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ¨सह, कृष्ण उपाध्याय, सचिव राजेश कुमार वर्मा ने डीपीआरओ से समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। डीपीआरओ ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी