खीर खिलाकर सीडीओ ने बच्चों का कराया अन्न प्रासन

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनपद में बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।अन्नप्रासन दिवस बाल सुपोषण उत्सव के तहत शनिवार को लालडिग्गी स्थित एक लाज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छह से आठ माह के बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार कराया जाता है। कहा कि माताएं बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 12:55 AM (IST)
खीर खिलाकर सीडीओ ने बच्चों का कराया अन्न प्रासन
खीर खिलाकर सीडीओ ने बच्चों का कराया अन्न प्रासन

जासं, मीरजापुर : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनपद में बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।अन्नप्रासन दिवस बाल सुपोषण उत्सव के तहत शनिवार को लालडिग्गी स्थित एक लाज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छह से आठ माह के बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार कराया जाता है। कहा कि माताएं बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

सीडीओ ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद 1000 दिन महत्वपूर्ण होते हैं। महिलाओं को अपने बच्चों को इन 1000 दिनों तक विशेष ध्यान रखना चाहिए। मां बच्चों को ऊपरी आहार खिलाएं। डीपीओ प्रमोद सिंह ने गर्भवती महिला एवं छोटे बच्चों के पोषण, ऊपरी आहार, मातृ समिति, पोषाहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नवविवाहित केंद्रों पर जाकर खून की जांच कराए। सीडीओ ने धात्री महिला दीपशिखा, रेशमा, मनीषा, उषा, मोनिका मिश्रा, फिरदौस, नगीना, रूपा आदि के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया। सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, उषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी