आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही सरकार

नारघाट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संबद्ध ¨हद मजदूर सभा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि सरकारकार्यकर्ताओं की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। सरकार द्वारा दो वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:20 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही सरकार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नारघाट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संबद्ध ¨हद मजदूर सभा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। सरकार द्वारा दो वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाए।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष माया ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रतिवर्ष 10 फीसदी मानदेय वृद्धि किया जाए। अन्य राज्यों की तरह शत-प्रतिशत सुपरवाइजर के पदों पर चयन किया जाए और कार्यकर्ताओं को पुरानी पेंशन प्रदान करें। प्रदेश संयुक्त मंत्री डा. कल्पना ¨सह ने कहा कि प्रदेश की सरकारें महिला सशक्तीकरण की बात करती हैं वहीं दूसरी तरफ महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है। कहा कि बीते दिनों धरने के दौरान दो माह के रुके मानदेय का जल्द भुगतान किया जाए। अन्यथा इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव के दौरान भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष प्रकाशिनी ने वार्षिक वेतन वृद्धि देने की मांग की। अधिवेशन में पूनम मेहरोत्रा, संगीता दुबे, प्रमिला देवी, सविता ¨सह, नीलम ¨सह, रेखा देवी, सरोज देवी, ललिता देवी ने मानदेय वृद्धि की मांग किया। पुष्पा यादव, पार्वती ¨सह, उर्मिला देवी, पुतला देवी, सावित्री मिश्रा, गीता ¨सह, माधुरी देवी, अशोक कुमार, उर्मिला देवी, लीलावती देवी, सुदंरा देवी, पुष्पा देवी, दुर्गावती, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी