जनता को मूल मुद्दे से भटका रही सरकार, लड़ेंगे कांग्रेसी

नगर के मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने भाजपा सपा बसपा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं का स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST)
जनता को मूल मुद्दे से भटका रही सरकार, लड़ेंगे कांग्रेसी
जनता को मूल मुद्दे से भटका रही सरकार, लड़ेंगे कांग्रेसी

फोटो : 26-----

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने भाजपा, सपा, बसपा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं का स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ुंग्रहण कराया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, विशिष्ट अतिथि सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पांडेय की उपस्थिति में महेंद्र मुसहर, बेचूलाल, विजय कुमार, उमाशंकर प्रजापति, अशोक धरकार, राजीव सिंह पटेल व महिलाओं समेत 157 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूती मिलेगी। अब हम सब मिलकर जनता को मूल मुद्दे से भटका रही भाजपा सरकार से लड़ने का काम करेंगे। छोटे खान, राजेश मिश्रा, संजय जायसवाल, सूर्यभान पटेल, मोनू पटेल, जनार्दन पाठक, इश्तियाक अंसारी, रमेश प्रजापति, शिवानी साहनी, संजय दुबे, अमरनाथ पांडेय, सिराज खान, ब्रिज बलि बिदु आदि रहे।

chat bot
आपका साथी