मोदी की लोकप्रियता से मची खलबली : आशुतोष

प्रदेश के तकनीकी और मेडिकल शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को मां विध्यवासिनी का सपरिवार दर्शन-पूजन किया। मां से मन्नत मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जगतजननी के आशीर्वाद से भारत पुन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली आए व सबको समृद्धि मिले यही कामना की है। विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए बोले कि मोदी की लोकप्रियता से लोगों में खलबली मची है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:14 PM (IST)
मोदी की लोकप्रियता से  मची खलबली : आशुतोष
मोदी की लोकप्रियता से मची खलबली : आशुतोष

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : प्रदेश के तकनीकी और मेडिकल शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को मां विध्यवासिनी का सपरिवार दर्शन-पूजन किया। मां से मन्नत मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जगतजननी के आशीर्वाद से भारत पुन: विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली आए व सबको समृद्धि मिले यही कामना की है। विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए बोले कि मोदी की लोकप्रियता से लोगों में खलबली मची है।

मंत्री आशुतोष टंडन शनिवार को सपरिवार माता के दरबार पहुंचे। बातचीत करते हुए उन्होंने मायावती के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। मोदी के जनहितकारी कार्यो व लोकप्रियता से इनमें खलबली मची है। उनके पास कोई मुद्दा नही रह गया है। सरकार की योजना को जनता तक पहुंचाने के लिए किसी भी योजना का प्रचार प्रसार अति आवश्यक है, उसके तहत कार्य किया गया। मंत्री टंडन ने अपना दल को एनडीए का सहयोगी बताया और कहा कि अनुप्रिया जिले की सांसद हैं और जन समर्थन से पुन: वह जीत हासिल करेंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, विष्णु सोनकर, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमारी खत्री, चंद्र लोचन गुप्ता, सचिन अवस्थी, अजय खत्री, विवेक तिवारी, संतोष गोयल, विनोद सिंह, बाबूलाल ऊमर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी