यातायात नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें

पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्वत ने जीडी बिनानी कालेज भरुहना से गुरुवार को यातायात माह का दीप प्रज्जवलित और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष सुरक्षित यातायात हेतु आमजन को जागरुक करने के लिए एक से 30 नवंबर तक यातायात माह के रुप में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 10:02 PM (IST)
यातायात नियमों का पालन करें, खुद  सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें
यातायात नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने जीडी बिनानी कालेज भरुहना से गुरुवार को यातायात माह का दीप प्रज्जवलित और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष सुरक्षित यातायात हेतु आमजन को जागरुक करने के लिए एक से 30 नवंबर तक यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यातायात नियमों को पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करे। साथ ही उन्हें सुरक्षित यातायात के नियमों के फायदे भी बताए।

उन्होंने फीता काटकर यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए यातायात माह की शुरूआत की। बताया कि यातायात माह पूरे नवंबर तक चलेगा। जिसमें यातायात पुलिस, स्थानीय सिविल पुलिस द्वारा आमजन को सुरक्षित यातायात के बारे में बताया जाएगा। साथ ही स्कूलों, कालेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को भी जागरुक करने का कार्य किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने एवं लापरवाही से वाहन चलाने के चलते हर साल सड़क दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। मीरजापुर में ही एक साल के अंदर तीन सौ से अधिक मौतें हुई हैं। इससे बचने का एक ही रास्ता है। लोग यातायात निमयों का पाल करें। सभी बाइक चालक हेलमेट पहनें और कार चालक सीट बेल्ट लगाएं। तेजगति से गाड़ी नहीं चलाए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह, एएसपीर प्रकाश स्वरुप पांडेय, सीओ संजय सिंह, देहात कोतवाल अभय सिंह, महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों के लोग, मानवाधिकार संस्था के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी