डीआइजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण

जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को डीआजी जेल ¨वध्याचल यादव पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और कई सुझाव भी दिए। निरीक्षण के बाद डीआइजी सहित अन्य अधिकारियों ने जेल परिसर में पौधरोपण कर जेल को हराभरा रखने के लिए जागरुकता फैलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 10:39 PM (IST)
डीआइजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण
डीआइजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को डीआइजी जेल ¨वध्याचल यादव पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और कई सुझाव भी दिए। निरीक्षण के बाद डीआइजी सहित अन्य अधिकारियों ने जेल परिसर में पौधरोपण कर जेल को हराभरा रखने को जागरूकता फैलाई।

शुक्रवार को डीआइजी जेल ¨वध्याचल यादव जिला कारागार पहुंचे और जेल परिसर सहित बंदीगृहों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बंदियों की परेड देखी। प्रभारी जेलर आनंद जायसवाल ने बताया कि डीआइजी जेल द्वारा यहां चल रहे निर्माण कार्य देखे गए। भोजन की व्यवस्था और दाल की गुणवत्ता को परखा। महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं आदि के बारे में जाना, निस्तारण का भी निर्देश दिया। जेल परिसर में पौधरोपण किया गया। जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय, डिप्टी जेलर पर प्रभारी जेलर आनंद कुमार जायसवाल सहित जेल स्टाफ रहे।

chat bot
आपका साथी