मुंडन संस्कार को विध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) सोलह संस्कारों में एक मुंडन संस्कार को लेकर शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:45 PM (IST)
मुंडन संस्कार को विध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु
मुंडन संस्कार को विध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : सोलह संस्कारों में एक मुंडन संस्कार को लेकर शुक्रवार को विध्यधाम में श्रद्धालु उमड़ पड़े। गंगा तट पर जहां परंपरागत तरीके से बच्चों के सुखमय जीवन के लिए गंगा-पूजन किया, वहीं मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुंडन मुहूर्त के चलते शुक्रवार को विध्यधाम में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से ही लगा हुआ था। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाट के पंडितों ने जहां बच्चों का मुंडन कराकर उन्हें स्नान कराया। वहीं गंगा मइया का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालु नारियल, चुनरी, माला-फूल लेकर मंदिर की ओर बढ़े। कतारबद्ध श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कोई झांकी तो कोई गर्भगृह से मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। नाई समाज में व्याप्त है नाराजगी

नाई समाज के पूर्व अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि मंदिर पर सभी प्रकार का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। ऐसे में नाई समाज को मंदिर से दूर क्यों रखा गया है। पहले मां विध्यवासिनी मंदिर की छत पर मुंडन संस्कार होता था।

chat bot
आपका साथी