दर्शनार्थी की हार्ट अटैक से मौत

मां विध्यवासिनी धाम में दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी की मंगलवार शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 5

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:12 PM (IST)
दर्शनार्थी की हार्ट अटैक से मौत
दर्शनार्थी की हार्ट अटैक से मौत

जासं, विध्याचल : मां विध्यवासिनी धाम में दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी की मंगलवार शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 58 वर्ष रही होगी। साथ आए वृद्ध ने मृतक का पता औराई बताया लेकिन नाम नहीं बता पाया। शाम को वे दर्शन कर वापस लौटे और साइकिल से ही घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे बरतर तिराहे पर पहुंचे अचानक हार्ट अटैक आया और साइकिल सहित वे गिर पड़े, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी