32 बंदियों को मिली अंतिरम बेल जेल से दो महीने के लिए छूटे

कोरोना को देखते हुए जिला कारागार में बंद चल रहे 32 बंदियों को रविवार की दोपहर न्यायालय द्वारा अंतरिम बेल दिए जाने के बाद छोड़ दिया गया। शेष 31 कैदियों को शासन से पैरोल एक दो दिन के अंदर आने पर छोड़ा जाएगा। छोड़े गए बंदियों को दो महीने के लिए जमानत दी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 07:15 PM (IST)
32 बंदियों को मिली अंतिरम बेल
जेल से दो महीने के लिए छूटे
32 बंदियों को मिली अंतिरम बेल जेल से दो महीने के लिए छूटे

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोरोना को देखते हुए जिला कारागार में बंद चल रहे 32 बंदियों को रविवार की दोपहर न्यायालय द्वारा अंतरिम बेल दिए जाने के बाद छोड़ दिया गया। शेष 31 कैदियों को शासन से पेरोल एक दो दिन के अंदर आने पर छोड़ा जाएगा। छोड़े गए बंदियों को दो महीने के लिए जमानत दी गई है। जमानत पर छूटे बंदियों की निगरानी पुलिस करेगी। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थाने आकर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद 25 मई को जमानत की अवधि समाप्त होने पर अपने संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे।

जेल प्रशासन द्वारा चेताया गया कि अगर उन्होंने भागने की कोशिश की तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। यहीं नहीं उनके मकान को भी कुर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शासन से छोटे आरोपों में बंद चल रहे बंदियों को कुछ महीने के लिए जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शासन ने जेल प्रशासन से छोटे आरोपों में बंद चल रहे बंदियों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी के जमानत के कागजात न्यायालय में पेश किए गए। जहां कोर्ट ने चोरी, वन अधिनियम, जुए, शराब समेत अन्य आरोपों के 32 बंदियों को दो महीने के लिए अंतरिम बेल दे दी। वर्जन

न्यायालय से जमानत मिलने पर रविवार को 32 बंदियों को छोड़ा गया है। 31 कैदियों का शासन से पेरोल आने के बाद छोड़ा जाएगा।

-अनिल राय जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी