डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन, विंध्य कारिडोर पर की चर्चा

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मीरजापुर जिले में पहुंचे और मां विंंध्‍यवासिनी का दर्शन पूजन कर विंध्‍य कारिडोर को लेकर अधिकारियों से परिचर्चा भी की। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 02 Sep 2022 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 02 Sep 2022 12:30 PM (IST)
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन, विंध्य कारिडोर पर की चर्चा
केशव मौर्य शुक्रवार को मां विंध्‍यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य शुक्रवार को विंध्‍यवासिनी दरबार दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि भाजपा की सरकार की प्राथमिकताओं में एक धार्मिक स्थल का विकास करना भी है। मां विंध्यवासिनी के दरबार में कारिडाेर के निर्माण के बाद से दर्शनार्थी भी बढ़ने लगे हैं। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को मीरजापुर जिले के दौरे पर है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुक्रवार की पूर्वाह् 11 बजे वे हेलीकाप्‍टर से अष्टभुजा पहुंचे और सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की एक प्राथमिकता धार्मिक स्थलों का विकास करना भी है। इससे एक तो धार्मिक स्थल का विकास होगा दूसरे यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्हाेंने कहा कि इस समय विंध्यधाम में कारिडोर का निमाण चल रहा है। वह अभी प्रगति पर है। उनको जानकारी मिली है कि जैसे -जैसे विंध्यधाम का निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। वैसे वैसे यहां पर भीड़ भी बढ़ रही है। हमारी सरकार धार्मिक स्थल का विकास लगातार कर रही है जिस प्रकार से काशी व विंध्यधाम में दशनार्थियो की भीड़ बढ़ रही है। वैसे ही अन्य स्थानों पर ही भीड़ बढ़ेगी। इसके पहले वे अष्टभुजा पहुंचे और वहां गार्ड आफर आनर लिए। इसके बाद कार से विध्यधाम दर्शन पूजन करने पहुंचे।

मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया आौर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय से सीधे कजरहवां के पोखरा निवासी सभासद राजेश सोनकर के यहां निकल गए। जहां पर उनके किशोर बेटे की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। यहां से वे भाजपा कार्यालय जाएंगे। जहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। करीब आधे घंटे तक वहां बैठक करने के बाद आयुक्त कार्यालय के लिए रवाना होंगे। जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर छानबे क्षेत्र में क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति गैपुरा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत सुमतिया में अमृत सरोवर, जलजीवन मिशन पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण एवं जन चौपाल लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी