सामुदायिक शौचालय अपूर्ण, स्वयं सहायता समूह को किया भुगतान

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) विकास खंड के राजगढ़ ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक श्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:19 PM (IST)
सामुदायिक शौचालय अपूर्ण, स्वयं सहायता समूह को किया भुगतान
सामुदायिक शौचालय अपूर्ण, स्वयं सहायता समूह को किया भुगतान

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकास खंड के राजगढ़ ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय ब्लाक कर्मचारियों के लिए गले का फांस बनता जा रहा है। यहां आधे अधूरे बने सामुदायिक शौचालय का भुगतान करा लिया गया। वहीं फर्जी तरीके से स्वयं सहायता समूह के खाते में भी भुगतान कर दिया गया। वर्तमान प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय अपूर्ण होने के बावजूद भी साफ-सफाई के लिए नियुक्त समूह की महिलाओं को 27000 रुपये आहरित कर दिया गया।

यह आरोप लगाते हुए अवधनाथ मिश्र, सोनू, विनोद कुमार, सोना, शौकत अली, संतोष दुबे आदि ने कहा कि सामुदायिक शौचालय में पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मिलीभगत से अभी भी तैयार नहीं हुआ और भुगतान पूरा पास करा लिया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि 9000 रुपया प्रति महीना स्वयं सहायता समूह के खाते में जाता है। पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायतों में धन जाता है। राजगढ़ के ग्राम पंचायत में तीन महीने का 27 हजार रुपये स्वयं सहायता समूह खाते में ट्रांसफर किया गया है। हालांकि मामले की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी